नीट पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई ने किया फ्लैश मार्च
Junaid Khan - शहडोल। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी आंदोलन 'छात्रों की गूंज' अभियान के अंतर्गत एनएसयूआई शहडोल द्वारा कांग्रेस कमेटी शहडोल जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी के मार्गदर्शन में एवं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी के नेतृत्व में आयोजित विशाल फ्लैश मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने भाग लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देशभर में लगातार सामने आ रहे NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में अनियमितताओं, छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ तथा शिक्षा व्यवस्था की बदहाल स्थिति के विरोध में यह फ्लैश मार्च आयोजित किया गया। हजारों छात्रों की आवाज़ बनकर एनएसयूआई ने केंद्र सरकार से मांग की कि शिक्षा व्यवस्था को भ्रष्टाचार और धांधली से मुक्त किया जाए तथा इन घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें।
हमारा स्पष्ट मानना है कि देश के युवाओं का भविष्य किसी भी राजनीति से बड़ा है। छात्रों के सपनों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक एनएसयूआई का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी, वरिष्ठ कांग्रेसी रविंद्र तिवारी,नीरज द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी,जिला प्रवक्ता पीयूष शुक्ला,प्रभात पाण्डेय, प्रीतेश द्विवेदी,दिलीप द्विवेदी,पम्मू जैन,अजीत सोनी,सतेन्द्र त्रिपाठी पिंटू,प्रीतम सोनी,हरिशंकर तिवारी,दीपक सिंह,आशीष त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष सिमरन कौर,महेंद्र यादव,आशीष द्विवेदी,अमन तिवारी,दीपांशु गुप्ता,ओम साहू, आशु,शिवांशु साहू,कृष्णा,सुमित, शिवम,दीपक,रतन,शुभम सोंधिया,अमित,सुमित,अजय, हर्षित श्रीवास्तव,हर्षित बघेल, आयुष सिंगर,साहिल कुशवाहा, अरमान,सुमित,हर्ष विवान,अर्पित सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी शामिल रहे।
