पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत ग्राम भटिया में ग्राम चौपाल का किया आयोजन

पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत ग्राम भटिया में ग्राम चौपाल का किया आयोजन


Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. श्री संजय कुमार अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज जिलेभर में नशामुक्ति के प्रति व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत थाना जैतपुर क्षेत्र के ग्राम भठिया में ग्राम चौपाल आयोजित कर नशामुक्ति विषयक जन-जागरूकता कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. श्री संजय कुमार अग्रवाल ने उपस्थित ग्रामीणजनों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं एवं महिलाओं से संवाद स्थापित करते हुए नशे के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि उसके परिवार, सामाजिक जीवन तथा आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर भी गंभीर एवं प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने सभी नागरिकों से नशे के विरुद्ध जनआंदोलन का सक्रिय हिस्सा बनने, स्वयं नशामुक्त रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

Previous Post Next Post