नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत शहडोल पुलिस द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन में जिले में संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत आज जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ संजय कुमार अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में थाना कोतावाली क्षेत्रार्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे सह उच्च विघालय शहडोल में स्कूली बच्चो के बीच मानव श्रंखला निर्मित कर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित बच्चो को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने एवं अपने परिवार तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।


