खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन पर प्रभावी कार्यवाही
Junaid Khan - शहडोल। जिले में अवैध खनन एवं अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना जैतपुर पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रेत भंडारन की सूचना पर कार्यवाही करते हुए संबंधित क्षेत्र में दबिश दी गई। थाना जैतपुर क्षेत्रान्तर्गत डोगरी टोला, कामता कोलुहा, गलहता में संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई जहा पर भारी मात्रा में अवैध रेत भंडारित किया गया था। उक्त रेत को खनिज विभाग द्वारा जप्त कर विधि संगत कार्यवाही की जा रही है। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जैतपुर एवं पुलिस टीम जैतपुर तथा खनिज विभाग की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags
SHAHDOL
