ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0 के अंतर्गत सायबर सुरक्षा प्रदर्शनी एवं सायबर सुरक्षा क्यूज का आयोजन

ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0 के अंतर्गत सायबर सुरक्षा प्रदर्शनी एवं सायबर सुरक्षा क्यूज का आयोजन




Junaid Khan - शहडोल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सायबर अपराधो की रोकथाम एवं जन जागरूकता हेतु सेफ क्लिक 2.0 अभियान दिनांक 24 जून 2026 से 08 जुलाई 2026 तक सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी श्री नबीन तिबारी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा सायबर अपराधों से बचाव के लिए विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत बुधवार को थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के प्राचार्य डाक्टर श्री कौशलेन्द्र सिहं एवं शिक्षकगण श्री अनिल सिहं, श्रीमती अनीता मरकाम, श्रीमती अनामिका मिश्रा, श्रीमती रंजना मिश्रा, श्रीमती मीना द्विवेदी, श्रीमती प्रज्ञा सिहं, श्रीमती सुधा सोनी व करीब 350 छात्राओं के साथ साइबर सुरक्षा प्रदर्शनी एवं सायबर सुरक्षा क्यूज का आयोजन किया गया। 1.साइबर सुरक्षा प्रदर्शनी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर में छात्राओं के द्वारा तैयार किए गए 52 चित्रकला, पोस्टर एवं पंटिंग की गेलरी लगाई जाकर साइबर सुरक्षा प्रदर्शनी को आयोजन किया गया. जिसमें सर्वश्रेष्ठ पांच पोस्टर बनाने वाले छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. साथी सभी पोस्टर पेंटिंग बनाने वाले छात्राओं का भी पुरस्कार दिया गया। 2.साइबर सुरक्षा क्विज। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की करीब 350 छात्राओं के बीच साइबर सुरक्षा पर आधारित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं करीब 30 छात्रों को सही उत्तर देने पर पुरुस्कृत किया गया। 3 साइबर सुरक्षा सेफ क्लिक रैली। साइबर सुरक्षा संबंधित नारों और फ्लेक्स, तख्ती के साथ करीब 350 छात्राओं ने कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से थाना तिराहा, भारतीय स्टेट बैंक तिराहा होते हुए जागरूकता रैली का आयोजन किया। 4.साइबर सुरक्षा शपथ। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की करीब 350 छात्रों को साइबर सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई गई।

Previous Post Next Post