भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा में नई नियुक्ति,विवेक प्रकाश शुक्ला बने मध्य प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव
Junaid Khan - शहडोल। अनूपपुर मध्य प्रदेश भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा, भारत के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा संगठन विस्तार एवं युवा शक्ति को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में श्री विवेक प्रकाश शुक्ला* को मध्य प्रदेश प्रदेश में युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। संगठन ने श्री शुक्ला की समाज सेवा, संगठन के प्रति समर्पण एवं युवा नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा है। श्री शुक्ला ने नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "भगवान परशुराम जी के आदर्शों पर चलते हुए संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। ब्राह्मण समाज के उत्थान, शिक्षा, संस्कार और एकता के लिए युवा प्रकोष्ठ पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने श्री शुक्ला को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। संगठन। भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा, भारत नारा। संस्कार संगठित समर्पित जय परशुराम।
