महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को अमलाई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को अमलाई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार


Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में थाना अमलाई पुलिस द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। दिनांक 29.07.2026 को पीड़िता द्वारा महिला थाना शहडोल में उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया, पीड़िता के आवेदन के अनुसार दिनांक 28.07.2026 की रात्रि अभिमन्यु कोल द्वारा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। थाना अमलाई में उक्त प्रकरण प्राप्त होने पर अपराध सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना अमलाई पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। विवेचना के आधार पर अमलाई पुलिस टीम ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी अभिमन्यु कोल (उम्र 33 वर्ष), निवासी बुढ़वा, थाना देवलोंद, जिला शहडोल को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अमलाई निरीक्षक भूपेन्द्र मणि पाण्डेय, उपनिरीक्षक श्याम सिंह, सहायक उपनिरीक्षक शिवनारायण प्रजापति, सहायक उपनिरीक्षक सी.पी. कोल, प्रधान आरक्षक ठाकुर दास, प्रधान आरक्षक मोहम्मद जाहिद खान तथा आरक्षक दयाशंकर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post