भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में पूजा पाठ कर गुरुजनों का माल्यार्पण एवं शाल श्रीफल भेंट कर किया सम्मान

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में पूजा पाठ कर गुरुजनों का माल्यार्पण एवं शाल श्रीफल भेंट कर किया सम्मान 



Junaid Khan - शहडोल। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650 वीं जन्म जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल द्वारा संत श्री रविदास जी महाराज जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर गुरु वंदन एवं सम्मान कार्यक्रम का विभिन्न मंदिरों मैं आयोजन किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में संत-महात्माओं, एवं समाज के प्रबुद्ध गुरुओं का पुष्पमाला, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। सम्मान कार्यक्रम के तहत गुरुवार को शहडोल नगर के घरौला नाथ हनुमान मंदिर में हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना कर मंदिर के पुजारी जी का सम्मान स्वरूप माल्यार्पण एवं शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया इसी तरह नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में पुष्पांजलि दीप उत्सव कर मंदिर के पुजारी जी का सम्मान किया गया एवं भक्तों द्वारा भजन गायन किया गया साथ ही सोहागपुर राम जानकी मंदिर में प्रभु श्री राम जी की आरती उतारते हुए पूजा अर्चना की गई साथी पुजारी जी का सम्मान शाल श्रीफल भेंट कर माल्यार्पण कर किया गया कार्यक्रम में गुरुजनों के सम्मान के साथ ही टाइम पब्लिक स्कूल के संचालक जितेंद्र शुक्ला जी का भी सम्मान किया गया एवं इस वर्ष नीट की परीक्षा में पास हुए पांच बच्चों का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयसिंहनगर की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बच्चों का माल्यार्पण से सम्मान कर उत्साह वर्धन किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष लोहानी, राकेश सोनी, जिला मंत्री सौरभ गोले, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट , कार्यालय मंत्री अंकुश शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम चतुर्वेदी, अभिषेक चौकसे, आशीष तिवारी, प्रदीप गुप्ता, विपिन तिवारी, राखी शर्मा, सुनीता तर्किहार, रूपा चतुर्वेदी,पुष्पा द्विवेदी,निभा गुप्ता कल्याणी बाजपेई, संगीता निगम, त्रिभुवन गोस्वामी,रचना श्रीवास्तव सहित अनेकों कार्यकर्ता एवं भक्तगण उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post