राज्यपाल ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस में उत्कृष्ट कार्य हेतु कमिश्नर को किया सम्मानित

कमिश्नर को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र


Junaid Khan - शहडोल। 09 जुलाई 2026 प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 2024-25 में कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता को निर्धारित लक्ष्य राशि रुपये 1190700 से अधिक 1301967 धन राशि एकत्रित करने में सराहनीय योगदान करने पर शील्ड एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अरुण शुक्ला (रिटायर्ड) ने कमिश्नर कार्यालय में शील्ड एवं प्रशंसा पत्र सौंपा। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से संयोजक सूबेदार मेजर विलास आमने (रिटायर्ड) उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post