समाज का हर वर्ग मिलकर नशे के विरुद्ध जन जागरण का हिस्सा बने

पुलिस अधीक्षक ने सेल्फी लेकर दिया नशा मुक्ति का संदेश


Junaid Khan - शहडोल। 25 जुलाई 2026 नशा मुक्ति का संदेश देने एवं नशे के दुष्परिणामो के प्रति समाज को जागरूक करने के उददेश्य शहडोल जिले के विभिन्न थानांतर्गत नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान प्रगति पर है। नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत जिले में नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, चौपाल इत्यादि जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन कर नशा मुक्ति का संदेश दिया जा रहा है। इसी कड़ी में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री संजय अग्रवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने सेल्फी लेकर युवाओ को नशा मुक्ति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आइए, नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान का हिस्सा बनें और नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Previous Post Next Post