गृहभेदन एवं चोरी के प्रकरण का किया खुलासा

गृहभेदन एवं चोरी के प्रकरण का किया खुलासा



Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में थाना अमलाई पुलिस द्वारा गृहभेदन एवं चोरी के प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए आभूषण बरामद किए गए हैं। थाना अमलाई में फरियादी ध्रुव लोनिया निवासी रेलवे कॉलोनी, छोटी अमलाई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके सूने मकान में प्रवेश कर घर में रखे सोने एवं चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अमलाई में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना अमलाई पुलिस द्वारा सतत पूछताछ व विवेचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटना करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी। 1-सुमन लोनिया पिता स्वर्गीय सुनील लोनिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13, दफाई नंबर 2, अमलाई। 2- सूरज केवट पिता राजेश केवट, उम्र 28 वर्ष, निवासी उसलापुर, अमलाई। बरामद मशरूका एक नग सोने की बिंदी,एक नग सोने की 'हाय' (आभूषण), एक नग चांदी का ब्रेसलेट - बरामद मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹1,05,000 है, जिसे विधिवत जप्त किया गया है। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही एसडीओपी अनु. धनपुरी श्री विकास पाण्डेय के नेतृत्व में थाना प्रभानी निरी. भूपेन्द्रमणी पाण्डेय के हमराह सउनि. अमृतलाल, प्र.आर. ठाकुरदास, आर. धर्मेंद्र शुक्ला एवं आर. राजेंद्र शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post