विवेकानंद पैरामेडिकल कॉलेज में पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

विवेकानंद पैरामेडिकल कॉलेज में पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण


Junaid Khan - शहडोल। सत्यम कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित विवेकानंद पैरामेडिकल कॉलेज में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय केसरवानी युवा जागृति मंच के राष्ट्रीय संयोजक ऋतुराज गुप्ता, अमर गुप्ता, कॉलेज के प्राचार्य हरीश गुप्ता, प्रो. राजकिशोर दुबे, प्रो. डॉ. नम्रता पटेल, प्रो. प्रियंका गुप्ता, डेमोंस्ट्रेटर हेमंत राठौर, प्रियंका लोधी, हर्षित मिश्रा, सुधा राठौर, प्रियंका तिवारी, एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ मनीष गुप्ता जी, विधिक सलाहकार श्री विजय कुमार गुप्ता जी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं हरित वातावरण का निर्माण करना रहा।

Previous Post Next Post