रिलायंस अंडर-17 शहडोल फुटबॉल टीम बालाघाट रवाना, इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता में दिखाएगी अपना दमखम

रिलायंस अंडर-17 शहडोल फुटबॉल टीम बालाघाट रवाना, इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता में दिखाएगी अपना दमखम 


Junaid Khan - शहडोल। जिला फुटबॉल संघ (डीएफए) शहडोल के सहयोग एवं मार्गदर्शन में रिलायंस फाउंडेशन फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्रों के 16 होनहार खिलाड़ियों से सुसज्जित रिलायंस अंडर-17 बालक फुटबॉल टीम इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बालाघाट (तिरोड़ी) रवाना हुई। प्रतियोगिता का आयोजन जिला फुटबॉल संघ (डीएफए) बालाघाट द्वारा मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन (एमपीएफए) एवं ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) के सहयोग एवं मार्गदर्शन में दिनांक 27 जुलाई 2026 से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के जिलों को दो भागों में बांटा गया है दूसरा भाग सीहोर में आयोजित किया जा रहा है। उत्कर्ष प्रदर्शन के हिसाब से मध्य प्रदेश टीम का चयन किया जाएगा जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता भाग लेगी। टीम में रिलायंस फाउंडेशन के विभिन्न फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्रों के 16 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता के दौरान टीम का मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण कोच सीताराम एवं अंचल केवट करेंगे। टीम के बालाघाट रवाना होने जिला फुटबाल संघ के पदाधिकारी, संरक्षक विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छाबड़ा, कार्यकारिणी अध्यक्ष मोहम्मद जकरिया, उपाध्यक्ष अजय विजरा, ए के मोहंती,मोहम्मद शमीम, बालकृष्ण बंगारी। सचिव रईस अहमद , कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, रिलायंस सीएसआर साइट हेड राजीव श्रीवास्तव, रिलायंस सीबीएम प्रोजेक्ट से डॉ. समीम खान एवं अश्विनी शर्मा सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ मैदान में उतरने तथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता बनकर लौटने का संदेश दिया। अतिथियों ने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए शहडोल एवं रिलायंस फाउंडेशन का नाम गौरवान्वित करेगी। रिलायंस फाउंडेशन की यह पहल क्षेत्र में फुटबॉल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

Previous Post Next Post