धानू बैगा भूमि विवाद में फिर उभरा मास्टरमाइंड' आखिर कौन है वह शख्स,जिसने लिखीं कहानी

रजिस्ट्री पर नजर रखने और कम कीमत पर जमीन बेचने का दबाव बनाने के आरोप, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग 


Junaid Khan - शहडोल। उमरिया जिले के चर्चित धानू बैगा भूमि विवाद में एक बार फिर मास्टरमाइंड चर्चा के केंद्र में है। धानू बैगा और उनके समर्थकों का आरोप है कि मास्टरमाइंड , लगातार उनकी जमीन को लेकर सक्रिय है और विभिन्न स्तरों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। आरोप है कि रजिस्ट्रार कार्यालय में भी धानू बैगा की प्रस्तावित रजिस्ट्री पर नजर रखी जा रही है ताकि जमीन किसी अन्य खरीदार के नाम न हो सके। धानू बैगा का कहना है कि वे अपनी मर्जी और उचित बाजार मूल्य पर जमीन बेचना चाहते हैं, लेकिन उन पर कथित रूप से कम कीमत पर सौदा करने का दबाव बनाया जा रहा है। धानू बैगा पक्ष का यह भी आरोप है कि समय-समय पर नए-नए विवाद और शिकायतें खड़ी कर उनके भूमि सौदे को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है

दुसरा पहलू यह भी है

अपहरण या ज़मीन विवाद? धानू बैगा प्रकरण में उठे कई सवाल, आखिर किसने रची पूरी कहानी उमरिया से शहडोल तक फैला विवाद, शिकायत, बयान और तथ्यों के बीच बढ़ा रहस्य धानू बैगा से जुड़े कथित अपहरण और भूमि विवाद के मामले ने अब कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर धानू बैगा के कथित अपहरण की शिकायत की गई, वहीं दूसरी ओर स्वयं धानू बैगा के कथित बयान सामने आए कि उनका अपहरण नहीं हुआ था और वे अपनी मर्जी से बाहर गए थे। इन परस्पर विरोधी दावों ने पूरे मामले को और उलझा दिया है। इस मामले में बार बार एक ही प्रश्न उठ रहा है कि यदि धानू बैगा का अपहरण नहीं हुआ था, तो उनकी पत्नी सुंदरिया बैगा, निवासी ग्राम नरवार, पोस्ट ताला, जिला उमरिया, ने शहडोल पहुंचकर रजिस्ट्रार कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय में शिकायत किन परिस्थितियों में और किसके कहने पर की? यदि कथित अपहरण की घटना उमरिया जिले में हुई थी, तो जांच और कार्रवाई भी उमरिया स्तर पर होनी थी पर अब तक पुलिस ने अपहरण की पुष्टि नहीं की।

Previous Post Next Post