मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा स्थित 'चांटी' चेकपोस्ट का निरीक्षण

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा स्थित 'चांटी' चेकपोस्ट का निरीक्षण 


Junaid Khan - शहडोल। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा सीमावर्ती थाना सीधी अंतर्गत स्थित मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित 'चांटी' चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। सीमा सुरक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए वहां तैनात बल को निर्देश दिए गए। चेकपोस्ट से गुजरने वाले प्रत्येक संदिग्ध दोपहिया, चारपहिया एवं भारी वाहन की बारीकी से चेकिंग की जाए। सीमा पार से होने वाली अवैध शराब, मादक पदार्थों (गांजा आदि) और अन्य वर्जित सामग्रियों की तस्करी पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाए।

Previous Post Next Post