पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा घटनास्थल का किया गया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा घटनास्थल का किया गया निरीक्षण 


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 23.07.2026 को थाना सीधी क्षेत्रांतर्गत ग्राम चंदौरा में एक युवक की हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया। उक्त गंभीर घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ थाना प्रभारी सीधी निरीक्षक सेवान्दर राम भगत उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के पालन में थाना सीधी पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सघन तलाश प्रारंभ कर दी गई है।

Previous Post Next Post