दिव्यांग बच्चो की पहचान, स्क्रीनिंग एवं प्रमाणन हेतु आयोजित किया गया विशेष कैंप
Junaid Khan - शहडोल। 02 जुलाई 2026 जिले में दिव्यांग बच्चों की शीघ्र पहचान एवं त्वरित दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिनमे ऐसे दिव्यांग बच्चे जिनकी आयु 0 से 18 वर्ष है उनके आकलन पश्चात जिले के विभिन्न विषय विशेषज्ञों की उपस्थिति में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाये जा रहे है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत बुढार में शिविर आयोजित किया गया। जिनमें 14 बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया। साथ ही 03 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर एवं 04 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्यौहारी को विशेष कैंप आयोजित किये जाएंगे।
