रक्षित निरीक्षको ने सेल्फी लेकर दिया नशा मुक्ति का संदेश

रक्षित निरीक्षको ने सेल्फी लेकर दिया नशा मुक्ति का संदेश


Junaid Khan - शहडोल। 20 जुलाई 2026- नशा मुक्ति का संदेश देने एवं नशे के दुष्परिणामो के प्रति समाज को जागरूक करने के उददेश्य पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में शहडोल जिले के विभिन्न थानांतर्गत नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान प्रगति पर है। नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत जिले में नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, चौपाल इत्यादि जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन कर नशा मुक्ति का संदेश दिया जा रहा है। इसी कड़ी में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत रक्षित निरीक्षक श्रीमती प्रियंका शर्मा एवं सुश्री राजमति परस्ते ने सेल्फी लेकर युवाओ को नशा मुक्ति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आइए, नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान का हिस्सा बनें और नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Previous Post Next Post