अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 20 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं नशीली दवाइयों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना धनपुरी पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के प्रकरण में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 03.07.2026 की दरम्यानी रात्रि में थाना धनपुरी पुलिस ने ग्राम बंदरचुई (खोह) के समीप एक आर्टिका वाहन से 179.28 लीटर अंग्रेजी शराब (कीमत लगभग 1,37,916/-) जप्त कर अज्ञात आरोपियों एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया था। विवेचना के दौरान लगातार तलाश कर पुलिस ने दिनांक 19.07/2026 को वाहन चालक गोपाल पनिका एवं वाहन स्वामी बब्बू नायक को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को आज दिनांक 20.07.2026 को माननीय न्यायालय बुढार में प्रस्तुत किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्रवाई थाना धनपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक खेमसिंह पेन्द्रो के नेतृत्व में, उपनिरी. नागेन्द्र प्रताप सिंह, सउनि भारत सिंह, प्रधान आरक्षक राम नाथ बांधव, राकेश सिंह, आरक्षक राजेश शर्मा म.आर. प्रिया अग्रवाल की सराहनीय भूमिका रही है।
