रंगमंच के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि-तीन युवा कलाकारो ने दिखाई अपनी प्रतिभा, नाट्य विश्वविद्यालय में हुए चयनित

रंगमंच के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि-तीन युवा कलाकारो ने दिखाई अपनी प्रतिभा, नाट्य विश्वविद्यालय में हुए चयनित


Junaid Khan - शहडोल। 14 जुलाई 2026- शहडोल जिले के रंगमंच के लिए यह गर्व और खुशी का ऐतिहासिक अवसर है। पहली बार शहडोल रंगमंच से एक साथ तीन युवा कलाकारों रेणु विश्वकर्मा, राजकुमार जाटव और मांशू सिंह का चयन मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय, भोपाल के शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए हुआ है। कलाकारों ने विद्यालय के प्रतिष्ठित दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिग्री एम.पी.ए. (नाट्य एवं रंगमंच) पाठ्यक्रम में अंतिम चयनित 26 विद्यार्थियों में स्थान बनाया है। प्रथम चरण में देश-विदेश से आए लगभग 90 कलाकारों का साक्षात्कार रंगमंच के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित विशेषज्ञों द्वारा लिया गया। अंतिम चयन कार्यशाला के लिए 60 प्रतिभागियों का चयन हुआ, जिसमें शहडोल के तीनों कलाकारों ने अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए स्थान पाया एवं अंतिम चरण को सफलतापूर्वक करते हुए तीनों ने 26 सीटों में अपना स्थान सुनिश्चित किया। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है कि शहडोल रंगमंच के इतिहास में पहली बार एक साथ तीन कलाकारों का चयन मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय में हुआ है। इससे न केवल जिले, बल्कि पूरे संभाग के रंगमंच को नई पहचान मिलेगी एवं उनकी वर्षों की मेहनत, अनुशासन और रंगमंच के प्रति समर्पण का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में 8 से 18 जून 2026 तक सम्पूर्ण नाट्य एवं लोक कला समिति द्वारा शहडोल में 11 दिवसीय ऐतिहासिक नाट्य रंग महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस महोत्सव में देशभर के रंगकर्मी, निर्देशक, कलाकार और नाट्य समूह शामिल हुए तथा अनेक नाटकों और लोक कलाओं की प्रस्तुतियाँ दी गईं थी।

Previous Post Next Post