जंतर-मंतर पर छात्रों के ऐतिहासिक आंदोलन की जीत लोकतंत्र की जीत है-शक्ति

जंतर-मंतर पर छात्रों के ऐतिहासिक आंदोलन की जीत लोकतंत्र की जीत है-शक्ति


Junaid Khan - शहडोल। जंतर-मंतर पर छात्रों के लंबे संघर्ष, सत्याग्रह और अनशन की सफलता लोकतंत्र,संविधान और युवाओं की एकजुटता की ऐतिहासिक जीत है। यह केवल छात्रों की जीत नहीं, बल्कि शिक्षा में पारदर्शिता, जवाबदेही और न्याय की मांग करने वाले देश के हर युवा की जीत है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इस बात का प्रमाण है कि जब युवा शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते हैं, तो सत्ता को भी जवाब देना पड़ता है। यदि सरकार समय रहते छात्रों की जायज़ मांगों को गंभीरता से सुनती, तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। मैं उन सभी छात्र-छात्राओं, युवा साथियों और सामाजिक संगठनों को हार्दिक बधाई देता हूँ जिन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ इस आंदोलन को सफल बनाया। अब केवल इस्तीफा पर्याप्त नहीं है। केंद्र सरकार को शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, पेपर लीक जैसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई तथा युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए। देश का युवा अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ईमानदार, पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था चाहता है। हमें विश्वास है कि यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक और स्थायी बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। शक्ति सिंह चंदेल प्रदेश सचिव,आम आदमी पार्टी शहडोल मध्यप्रदेश।

Previous Post Next Post