ई दक्ष केंद्र में पुलिसकर्मियों को दिया गया ई-ऑफिस प्रशिक्षण

ई दक्ष केंद्र में पुलिसकर्मियों को दिया गया ई-ऑफिस प्रशिक्षण



Junaid Khan - शहडोल। 03 जुलाई 2026:- ई-ऑफिस प्रणाली पर सुचारू रूप से कार्य करने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट कार्यालय के ई-दक्ष केंद्र में किया गया। यह विशेष ट्रेनिंग आईजी ऑफिस (शहडोल रेंज) के स्टाफ के लिए आयोजित की गई थी, जिसके तहत उन्हें डिजिटल कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस विभाग के स्टाफ को ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी उपयोग के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित करना है, ताकि कार्यालयीन कार्यों में अधिक पारदर्शिता, कार्यकुशलता और समयबद्धता सुनिश्चित की जा सके। प्रशिक्षण के दौरान लीड ट्रेनर हरी कृष्ण सोनी द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को डिजिटल फाइल संचालन, नोटशीट प्रबंधन, ऑनलाइन कार्यप्रणाली एवं फाइलों के डिजिटल मूवमेंट संबंधी व्यावहारिक व तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान स्टाफ की शंकाओं का समाधान भी किया गया ताकि दैनिक कार्यों में पेपरलेस व्यवस्था को तेजी से लागू किया जा सके।

Previous Post Next Post