दो माह से बिजली विहीन ग्राम बरना मे नए ट्रांसफार्मर के लिए भाजपा मंडल जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष ने जे.ई. को सौपा शिकायत पत्र
Junaid Khan - शहडोल। जयसिंहनगर l जनपद पंचायत जयसिंहनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरना मे दो महीने से बिजली संकट छाया हुआ है l भारी गर्मी के बाद अब बरसात के मौशम मे एक तरफ जहाँ क्षेत्र के किसान बिजली ना होने से समस्या से जूझ रहे है वही ग्रामीण क्षेत्र मे बरसात के मौसाम मे निकलने वाले जहरीले जीव जंतुओ के कारण ग्राम वाशी अलग समस्या का समाना कर रहे है l गौरतलब है की विगत दो माह से ग्राम पंचायत बरना मे लगा ट्रांसफार्मर जला हुआ है जिसको बदलने के लिए बरना गांव के ग्रामीण जनो ने कई बार संबंधित विधुत विभाग के अधिकारियो एवं कर्मचारियों से गुहार लगाई लेकिन दो माह बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है l कृषि प्रधान ग्राम बरना मे किसान एक तरफ पर्याप्त मात्रा मे बारिश ना होने से बोर आदि के माध्यमो पर आश्रित है वही ग्राम बरना मे बिजली ना होने से क्षेत्र के किसानो के सामने विकराल स्थिति निर्मित हो चुकी हैl
ग्रामीणों की समस्या पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जय श्री कचेर का सार्थक प्रयास जे. ई. ने दिया दो दिन मे समस्या निवारण का आश्वासन
ग्राम बरना मे दो माह से चली आ रही बिजली आपूर्ति की समस्या की जानकरी से अवगत होकर भाजपा मंडल जयसिंहनगर की मंडल अध्यक्ष जय श्री कचेर ने ग्रामवाशियो के साथ बिजली विभाग जयसिंहनगर स्थिति कार्यालय जाकर जूनियर इंजीनियर को शिकायत पत्र सौंपते हुए ग्रामवाशियो को खराब ट्रांसफर्मर के कारण होरही समस्या से अवगत कराते हुए त्वरित रूप से बिजली आपूर्ति बहाल किए जाने का आग्रह किया जिसपर संज्ञान लेते हुए जूनियर इंजीनियर विधुत विभाग जयसिंहनगर के द्वारा दो दिवस के अंदर नया ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली की समस्या के निवारण का आश्वासन दिया गया है। भाजपा मंडल जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष जयश्री कचेर की सकारात्मक प्रयास पर ग्राम बरना के उपस्थित ग्राम वाशियो ने जयश्री कचेर को धन्यवाद दिया l
समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील
भारतीय जनता पार्टी मंडल जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष जयश्री कचेर ने बताया की कई बार ग्राम पंचायतो मे बिजली कटौती की बात आती है आमतौर पर ऐसी शिकायतों के पीछे बिजली बिल ना जमा होने पर बिजली कटौती की समस्या सामने आती है बिजली का उपयोग करने वाले प्रत्येक उपभोक्ता की जिम्मेदारी है की वह समय पर बिजली बिल जमा करे जय श्री कचेर ने उपस्थित ग्रामीण जनो से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की है।
