आशुतोष शुक्ला बने गौ-संरक्षण संवर्धन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

शीर्ष नेतृत्व ने जताया भरोसा, समर्थकों और संगठन में भारी उत्साह की लहर


Junaid Khan - शहडोल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने और सामाजिक दायित्वों को गति देने के क्रम में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार, संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले एवं गौ-संरक्षण तथा संवर्धन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वी.पी.एस. चौहान की अनुशंसा पर आशुतोष शुक्ला को शहडोल जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान (प्रभारी, समस्त प्रकोष्ठ एवं विभाग) द्वारा आधिकारिक रूप से अनुमोदित कर जारी किया गया है। आशुतोष शुक्ला की निष्ठा, जुझारू कार्यशैली और गौ-सेवा के प्रति अटूट समर्पण को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व द्वारा सौंपी गई यह बड़ी जिम्मेदारी न केवल उनकी जमीनी पकड़ का सम्मान है, बल्कि इससे जिले में संगठन के कार्यों को एक नई दिशा और तेज रफ्तार मिलेगी। आशुतोष शुक्ला की इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति के बाद से ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि शुक्ला की सक्रियता और जन-सरोकारों से जुड़ाव के कारण गौ-संरक्षण एवं संवर्धन के अभियानों को जिले में व्यापक जनसमर्थन मिलेगा। अपनी नियुक्ति पर आशुतोष शुक्ला ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। वे शीघ्र ही जिले के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर गौ-संवर्धन और संगठन के विस्तार के लिए भावी कार्ययोजना तैयार करेंगे, ताकि क्षेत्र में गौ-सेवा के प्रकल्पों को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा जा सके।

Previous Post Next Post