एनएसयूआई ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे बाद निकाला विजय तिरंगा मार्च
Junaid Khan - शहडोल। लाखों छात्रों के संघर्ष, देशभर में हुए जनआंदोलनों और लगातार उठती छात्र आवाज़ के सामने आखिरकार शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार को झुकना पड़ा। यह छात्रों की एकजुटता, लोकतांत्रिक संघर्ष और जनशक्ति की जीत है।
इसी ऐतिहासिक अवसर पर NSUI शहडोल द्वारा जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी के नेतृत्व में स्थानीय पुराना नगर पालिका चौक से गांधी चौक तक भव्य विजय मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, मिठाइयाँ वितरित कर और छात्र आंदोलन की सफलता का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने बताया कि यह विजय मार्च इस बात का प्रतीक है कि जब छात्र अपने अधिकारों और भविष्य की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करते हैं, तो सत्ता को भी उनकी आवाज़ सुननी पड़ती है। युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी ने कहा कि हमारा संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है। जंतर-मंतर पर अपने भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को बचाने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज, पैलेट गन और आंसू गैस के प्रयोग की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। जब तक इस कार्रवाई के जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं होती और छात्रों के साथ हुए अन्याय का न्याय नहीं मिलता, तब तक हमारा आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, जिला प्रवक्ता पीयूष शुक्ला,पूर्व पार्षद प्रभात पाण्डेय,प्रीतेश द्विवेदी, गोविंद प्रजापति,सिमरन कौर,महेंद्र यादव,दीपांशु गुप्ता, अमन तिवारी, आशीष द्विवेदी,अजय बैगा,आशु सिंह,शिवांशु साहू,मान्या सुर्वे,सागर सिंह,रामू तिवारी,छोटू तिवारी,सावन ढीमर,प्रवीण सिंह ,सोनू,ओम साहू,क्रितेंद्र सिंह,पहलाद सिंह,प्रवीण,प्रेम,अमित कुमार,कान्हा गर्ग,सचिन तिवारी,शिवम,कृष्णा गुप्ता सहित काफी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

