उप मुख्यमंत्री ने छात्राओ को वितरित की साइकिले
Junaid Khan - शहडोल। 17 जुलाई 2026- मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने शहडोल जिले के प्रवास के दौरान शासकीय संदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छतवई में अध्यनरत छात्राओ को विद्यालय आने जाने के लिए साइकिल का वितरण किया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह, विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, श्री शरद कोल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहें।
Tags
SHAHDOL
