मौसमी बीमारियों से रहे सतर्क एवं जागरूक- सीएमएचओ

अस्वस्थ्य होने पर लें चिकित्सकीय परामर्श-डॉ राजेश मिश्रा


Junaid Khan - शहडोल। 06 जुलाई 2026- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश मिश्रा ने जिले के नागरिको से वर्षाऋतु में होने वाली बीमारियो के बचाव संबंधित अपील करते हुए कहा कि वर्षाऋतु के दौरान शहडोल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उल्टी, दस्त, डायरिया, मलेरिया, डेंगू, सर्दी, जुकाम सहित अन्य संक्रामक बीमारियों के मामले बढ़ने की संभावना रहती है। उन्होंने कहा कि वर्षाऋतु में होने वाली बीमारियो से आमजन को जागरूक एवं सतर्कता बरतनें की आवष्यकता होती है। उन्होंने कहा कि भोजन करने से पहले तथा शौच के बाद साबुन और स्वच्छ पानी से अच्छी तरह हाथ धोएं, हमेशा ताजा एवं गर्म भोजन का सेवन करें, भोजन और पेयजल को ढककर रखें। केवल स्वच्छ एवं सुरक्षित पानी का उपयोग करें, अपने घर और आसपास साफ-सफाई रखें। उन्होंने कहा कि अस्वस्थ्य होने पर त्वरित चिकित्सकीय परामर्श ले जिससे बीमारी का समुचित उपचार किया जा सकें। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने जिलेवासियों से विशेष सावधानी बरतने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने की अपील की है।

Previous Post Next Post