सीएमएचओ डॉ. राजेश मिश्रा ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवलोंद एवं परियोजना चिकित्सालय का निरीक्षण

सीएमएचओ डॉ. राजेश मिश्रा ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवलोंद एवं परियोजना चिकित्सालय का निरीक्षण 


Junaid Khan - शहडोल। 06 जुलाई 2026_ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. राजेश मिश्रा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवलोंद एवं परियोजना चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, दवा वितरण, साफ-सफाई, मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सीएमएचओ डॉ. मिश्रा ने अस्पताल प्रबंधन एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अस्पताल में पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित साफ-सफाई, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार एवं स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है।

Previous Post Next Post