अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्यवाही, 07 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जप्त
Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में अवैध खनन, रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन तथा अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना ब्यौहारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रैयकरा स्थित समधीन नदी घाट में अवैध रूप से रेत उत्खनन एवं परिवहन किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी ब्यौहारी के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा ग्राम रैयकरा स्थित समधीन नदी घाट पर जांच एवं कार्रवाई के दौरान अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में प्रयुक्त कुल 07 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मौके से जप्त की गई। जप्त वाहनों को सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। प्रकरण में संबंधित 07 आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जप्त वाहनों एवं संबंधित आरोपियों का विवरण। 1. न्यू सोल्ड स्वराज ट्रैक्टर (नीला रंग)- अमित कुमार चतुर्वेदी पिता प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, उम्र 24 वर्ष। 2.स्वराज ट्रैक्टर क्रमांक MP18-AB-4333- - उदय शंकर चतुर्वेदी पिता रामसलोने चतुर्वेदी, उम्र 39 वर्ष। स्वराज ट्रैक्टर क्रमांक MP18-AB-4957 - हरिओम कुमार सेन पिता रामनरेश सेन, उम्र 28 वर्ष। 3.4. न्यू सोल्ड स्वराज ट्रैक्टर - आशुतोष सिंह पिता सुरेंद्र सिंह, उम्र 25 वर्ष। महिन्द्रा युवो ट्रैक्टर क्रमांक MP18-AB-3064- अमित पाठक पिता महावीर पाठक, उम्र 31 वर्ष। 5.6. पावरट्रैक ट्रैक्टर - रामकलेश पाठक पिता श्रीलालमन पाठक, उम्र 42 वर्ष। 7. जॉन डियर ट्रैक्टर क्रमांक MP18-AB-0438 शेषमणि पाठक पिता श्रीभगवानदास पाठक। संबंधित वाहन पर अन्य क्रमांक MP18-AB-8232 अंकित है। अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के संबंध में प्रकरण पंजीबद्ध कर संबंधित आरोपियों एवं जप्त वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही में सराहनीय भूमिकाः एसडीओपी ब्यौहारी ऋषभ छारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरी. अभिलाष मिश्रा, प्रधान आरक्षक नरेंद्र उपाध्याय, प्रधान आरक्षक अनिल सिंह, प्रधान आरक्षक बिलाल खान, आरक्षक विवेक सूर्या, आरक्षक ऋषभ शुक्ला, आरक्षक अभिषेक तिवारी, आरक्षक पंकज मेहरा, आरक्षक सुजीत सिंह एवं आरक्षक दीपक रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
