मिलाद-उन-नबी पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा पुलिस बल को किया गया ब्रीफ

मिलाद-उन-नबी पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा पुलिस बल को किया गया ब्रीफ



Junaid Khan - शहडोल। मिलाद-उन-नबी (जुलूस-ए-मोहम्मदी) पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से, आज पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा रक्षित केंद्र शहडोल में ड्यूटी पर तैनात किए जाने वाले राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिस बल की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग ली गई। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने हेतु निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए - सतत निगरानी और पेट्रोलिंगः जुलूस के निर्धारित मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जाए। सभी फिक्स पिकेट्स और ड्यूटी पॉइंट्स पर बल मुस्तैदी से तैनात रहे। यातायात एवं भीड़ प्रबंधनः जुलूस के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रहे, इसके लिए आवश्यक रूट डायवर्जन किए जाएं ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। ड्रोन कैमरों से निगरानीः भीड़भाड़ वाले इलाकों और जुलूस के पूरे मार्ग पर असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए ड्रोन कैमरों के माध्यम से वीडियोग्राफी और निगरानी सुनिश्चित की जाए। आमजन से शालीन व्यवहारः पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वे ड्यूटी के दौरान आम जनता के साथ शालीनता और विनम्रता से पेश आएं। की जाए। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी को स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दीवान, नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र मोहन दुबे, उप पुलिस अधीक्षक (अ.जा.क.) श्री अरुण कुमार पाण्डेय रक्षित निरीक्षक श्री मयंक भैन्या, थाना प्रभारी कोतवाली श्री राघवेन्द्र तिवारी, थाना प्रभारी सोहागपुर निरी. श्री रामायण प्रसाद रावत, महिला थाना प्रभारी निरी. जयप्रकराश नारायण शर्मा, निरी. खेम सिंह पेन्द्रो, यातायात प्रभारी में पुलिस बल उपस्थित रहा।

Previous Post Next Post