चोरी के दो प्रकरणों का खुलासा कर 08 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मशरूका बरामद
Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ एवं चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। थाना गोहपारू पुलिस द्वारा क्रेशर में चोरी के प्रकरण का खुलासा, 05 आरोपी गिरफ्तार - थाना गोहपारू में अपराध क्रमांक 371/26, धारा 331(4), 305 (ए), 317 (2) बी.एन.एस. के तहत पंजीबद्ध प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का खुलासा कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के संबंध में दिनांक 28.08.2026 को फरियादी प्रदीप सिंह पिता सरोज कुमार सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी पैलवाह, थाना गोहपारू, जिला शहडोल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम असवारी स्थित आदित्य स्टोन क्रेशर में दिनांक 16.08.2026 को ताला लगाकर वापस आने के बाद दिनांक 18.08.2026 को क्रेशर पहुंचने पर कमरे का ताला टूटा मिला तथा कमरे में रखा पुराना जनरेटर गायब था। चोरी गए जनरेटर की कीमत लगभग 15,000 रुपये बताई गई। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेहियों सुखदेव सिंह पिता बिकनू सिंह उम्र 28 वर्ष, सकेन्द्र उर्फ सतेन्द्र सिंह पिता रंगलाल सिंह उम्र 35 वर्ष, पूजन सिंह पिता शुभकरण सिंह उम्म्र 27 वर्ष, अब्दुल साहिद पिता सुल्तान सिंह उम्र 23 वर्ष तथा बाल अपचारी राघवेन्द्र सिंह पिता रमेश सिंह उम्र 17 वर्ष से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर चोरी गया मशरूका बरामद कर जप्त किया गया तथा आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। थाना गोहपारू पुलिस द्वारा घर में चोरी के प्रकरण का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार -थाना गोहपारू में अपराध क्रमांक 244/26, धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध प्रकरण में पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 28.06.2026 को फरियादी पटवारा सिंह पिता लल्लू सिंह उम्र 55 वर्ष, निवासी देवरी नं. 02, थाना गोहपारू द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 22/23.06.2026 की रात्रि में वह अपनी पत्नी के साथ घर के बाहर आंगन में सोया था। सुबह उठने पर घर का दरवाजा खुला मिला तथा कमरे में रखी पेटी खुली हुई थी। पेटी में रखी तीन लरी करधन, नगदी 70,000 रुपये एवं वीवो कंपनी का Y-91 मोबाइल फोन चोरी होना पाया गया। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान संदेही लवकुश विश्वकर्मा पिता संजय विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष, मोहन यादव पिता राममनोहर यादव उम्र 19 वर्ष एवं दिनेश केवट पिता दीनबंधु केवट उम्र 27 वर्ष, सभी निवासी ग्राम पैलवाह, थाना गोहपारू से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर प्रत्येक आरोपी से 1,500-1,500 रुपये नगदी जप्त की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई। सराहनीय भूमिकाः उपरोक्त दोनों प्रकरणों में चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मशरूका बरामदगी में थाना प्रभारी गोहपारू निरीक्षक रामकुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्र.आर. दशरथ सिंह, प्र.आर. दलबीर सिंह, प्र.आर. विजय कुमार मेहरा, आर. अजीत कुमार यादव, आर. राजकुमार रघुवंशी, आर. संजय बैगा एवं आर. मोनू शर्मा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

