कोतवाली द्वारा रात्रि काम्बिंग गश्त में सालो से फरार चल रहे 11 वारंटी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जगनाथ मरकाम द्वारा जिले में अपराधों पर नियंत्रण हेतु शनिवार की रात्रि जिले के समस्त थानों में काम्बिंग गश्त कराई गई जिसमें फरार चल रहे गिरफ्तारी वारंटी की तामीली, हेतु निर्देशित किया गया। शनिवार दिनांक 22.08.2026 की रात्रि थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने रात्रि काम्बिंग गस्त के दौरान एसडीओपी अनूपपुर नवीन तिवारी के निर्देशन में टीआई कोतवाली संजय कुमार एक्का, प्रआर 166 शिवशंकर प्रजापति, प्रआर 29 शेख रशीद, आर 571 संजय सिंह, आर 306 अब्दुल कलीम, आर 372 गौरव सिंह, आर 350 सूजल पटेल, की अलग अलग पुलिस पार्टियों द्वारा अपराधियो कि घेराबंदी की जाकर फरार चल रहे है ।। वारंटीयो को गिरफ्तार किया गया। 01- स्थाई गिरफ्तारी वारंटी प्रकरण क्रमांक-480/25 एवं अप क्रे 322/25 धारा 34 (ए) आब एक्ट के आरोपी बिहारी लाल गुप्ता पिता स्व. बैजनाथ गुप्ता उम्र 54 वर्ष नि. ग्राम सोनमौहरी थाना कोतवाली अनूपपुर, 02- स्थाई गिरफ्तारी वारंटी प्रकरण क्रमांक- 929/21 धारा 294,323,506,34 ताहि के के आरोपी चंद्रिका रौतेल पिता नानदाऊ रौतेल उम्र 26 वर्ष नि. बरबसपुर, 03- स्थाई गिरफ्तारी वारंटी प्रकरण क्रमांक 82/23 धारा 294,323,327 ताहि के आरोपी राधेलाल यादव पिता स्व. रामसेवक यादव उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम ताराडाड़ थाना कोतवाली अनूपपुर, एवं 04-गिरफ्तारी वारंटी प्रकरण क्रमांक-148/247 के आरोपी शिवदास राठौर पिता तुलसी प्रसाद राठौर उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड न. 01 सामतपुर, 05- गिरफ्तारी वारंटी प्रकरण क्रमांक-52/26 के आरोपी राज वंशकार पिता बृजेश वंशकार उम्र 22 वर्ष एवं 06-राहुल वंशकार पिता सुरेश वंशकार उम्र 28 वर्ष दोनो निवासी वार्ड न. 02 पटौराटोला अनूपपुर, 07- गिरफ्तारी वारंट प्रकरण क्रमांक-572/24 धारा 188 ताहि के आरोपी संतोष कुमार पटेल पिता रामकुमार पटेल उम्र 31 वर्ष निवासी बस्ती रोड अनूपपुर, 08-प्रकरण क्रमांक 49/23 धारा 354,354 (k) ताहि के आरोपी नीरज उर्फ बिन्दा यादव पिता प्रहलाद यादव उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम औढेरा थाना कोतवाली अनूपपुर, 09-प्रकरण क्रमांक 23/24 धारा 379,414 ताहि के आरोपी विक्रम सिंह पिता स्व. सूरज सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बरबसपुर, 10-प्रकरण क्रमांक 739/24 धारा 223 BNS के आरोपी आशीष उर्फ सोनू केवट पिता अवध बिहारी केवट उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बरबसपुर, एवं 11 गिरफ्तारी वारंट प्रकरण क्रमांक-388/24 धारा 188 ताहि संतोष कुमार पटेल पिता रामकुमार पटेल उम्र 31 वर्ष निवासी बस्ती रोड अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया। साथ ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।
