मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को जयसिंहनगर जनपद पंचायत में आयोजित किए जाएंगे शिविर

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन, लोक सेवा गारण्टी तथा शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का शिविर के पूर्व निराकरण के दिए निर्देश 


Junaid Khan - शहडोल। 10 अगस्त 2026- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शासन की प्राथमिकता का कार्यक्रम है। जिसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का निराकरण करना तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाना है। उन्होने बताया कि 14 अगस्त 2026 को जयसिंहनगर जनपद पंचायत में क्लस्टर स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने एसडीएम जयसिंहनगर को निर्देश दिए कि सभी अधिकारियेां को मैदानी भ्रमण कराकर सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारण्टी अधिनियम के प्रकरणों, जनसुनवाई सहित अन्य प्रकरणों को प्राप्त कर उनका निराकरण सुनिश्चित कराएं। साथ ही शिविरों के आयोजन की सूचना जनप्रतिनिधियों को देकर उन्हें भाग लेने हेतु आमंत्रित करें। कलेक्टर श्री जायसवाल ने निर्देश दिए कि इन शिविरों में आयुष्मान कार्ड बनाने, फार्मर आईडी, आधार कार्ड अपडेशन, मेडिकल बोर्ड के माध्यम से दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूडीआईसी कार्ड बनाने, समग्र केवायसी तथा गर्भवती महिलाओं की ईकेवायसी कराने के निर्देशए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र का भ्रमण कर जहां भी विद्युत लाईन या पोल से संबंधित समस्याएं हैं उनका निराकरण करें तथा खराब ट्रांसफार्मर बदलने की कार्यवाही करें। इसी तरह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी जहां भी नल-जल योजनाएं हैं वहां हर घर तक स्वच्छ पानी की आपूर्ति तथा खराब हैण्डपंपों की मरम्मत का कार्य सुनिश्चित करें। डीपीसी एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ड्राप आउट बच्चों को शालाओं में दाखिला दिलाने तथा अपार आईडी बनाने राजस्व अधिकारी नामांतरण, बटवारा, अतिक्रमण, रास्ता रोकने जैसे प्रकरणों का निराकरण करने के साथ ही राजस्व न्यायालयों द्वारा पूर्व में पारित आदेशों का अभिलेखों में दर्ज कराकर अमल मे लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शिविरों में उद्योग संवाद आयोजित कर नए उद्यमियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का निराकरण, उद्योग विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग सहित अन्य विभाग जिनके माध्यम से स्वरोजगार योजनाओं का संचालन किया जाता है। शिविर में ही आवेदन प्राप्त कर स्वीकृत की कार्यवाही कराएं। शिविर में अग्रणी बैंक प्रबंधक को संबंधित क्षेत्र के बैंक प्रबंधकों को भी उपस्थित कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नियमित रूप से शासकीय संस्थाओं का निरीक्षकण करने तथा उन्नत तकनीक अपनाने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश उप संचालक कृषि को दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, एसडीएम जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह, एसडीएम श्रीमती अमृता गर्ग, एसडीएम ब्योहारी सुश्री अर्चना मिश्रा, एसडीएम जैतपुर श्री दीपक मंडावी, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, श्री अंकित ऊके सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post