कलेक्टर ने प्राप्त शिकायतो को लिया संज्ञान,170 घनमीटर रेत का हुआ विनिष्टीकरण

कलेक्टर ने प्राप्त शिकायतो को लिया संज्ञान,170 घनमीटर रेत का हुआ विनिष्टीकरण 


Junaid Khan - शहडोल। 09 अगस्त 2026- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने ब्यौहारी तहसील के रेत के अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की शिकायतो को संज्ञान में लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी सुश्री अर्चना मिश्रा को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री अर्चना मिश्रा एवं जिला खनिज अधिकारी राहुल शाडिल्य ने बताया कि तहसील ब्योहारी अंतर्गत ग्राम दुर्गापुर एवं सथनी में खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान शासकीय भूमि पर अव्यवस्थिति रूप से भण्डारित लगभग 170 घनमीटर खनिज रेत का विनिष्टीकरण किया गया। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध कार्रवाई सतत रूप से की जाएगी।

Previous Post Next Post