भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में कांग्रेस सेवादल ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
Junaid Khan - शहडोल। 09 अगस्त 2026 भारत छोड़ो आंदोलन के अमर क्रांतिकारियों की स्मृति एवं उनके त्याग और बलिदान को नमन करने के उद्देश्य से आज जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव के निर्देशन एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के जुझारू एवं ऊर्जावान अध्यक्ष अजय अवस्थी के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस भवन से गाजे-बाजे के साथ पंक्तिबद्ध रूप से विशाल तिरंगा यात्रा गांधी चौक तक निकाली गई। गांधी चौक पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात सत्य, अहिंसा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई गई और कार्यक्रम का समापन हुआ। उक्त कार्यक्रम की जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की कार्यक्रम में जिला कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष राकेश कटारे, पूर्व अध्यक्ष नीरज द्विवेदी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती शिल्पी अग्रवाल, सुनील खरे ‘गुड्डू भैया’, जिला उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, नगर अध्यक्ष एवं पार्षद प्रभात पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतम सोनी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम गौतम, एनएसयूआई अध्यक्ष सौरभ तिवारी, कुंज बिहारी द्विवेदी, विष्णु प्रताप सिंह, अजय सिंह, राजेश जोशी, शहंशाह फारूकी, विवेक तिवारी ‘विक्कू’, यासीन फारूकी, मजहर खान, संजय पटेल, पार्षद महेंद्र भानु भाई पटेल, अजय जायसवाल, शिव शंकर शुक्ला, बाबा खान, प्रदीप सहित बड़ी संख्या में सेवादल एवं कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए सत्य, अहिंसा, लोकतंत्र एवं राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।
