ईद मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी

ईद मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी 


Junaid Khan - शहडोल। धनपुरी जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार, 26 अगस्त 2026 को नूरी मस्जिद कमेटी द्वारा जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया जाएगा। नूरी मस्जिद कमेटी के सदर शाहनवाज अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जुलूस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे नूरी मस्जिद से परचम कुशाई के बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए इमामबाड़ा ग्राउंड पहुंचेगा। यहां मस्जिद के पेश इमाम द्वारा फातिहा एवं दुआ कराई जाएगी। दुआ में देश और मुल्क में अमन-शांति, भाईचारे और खुशहाली की कामना की जाएगी। इस दौरान लोगों को ईद मिलादुन्नबी के महत्व तथा हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के संदेशों और उनके दुनिया में आने के मकसद के बारे में जानकारी दी जाएगी। कमेटी ने सभी से जुलूस में शांतिपूर्ण तरीके से शामिल होने और एक-दूसरे के साथ भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। आयोजन शासन की गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा।

Previous Post Next Post