भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, 30 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

भाजपा जिलाध्यक्ष अमिता चपरा एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलम चतुर्वेदी ने की घोषणा, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी गई बधाई 


Junaid Khan - शहडोल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शहडोल की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलम चतुर्वेदी द्वारा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। नई कार्यकारिणी में संगठन के विभिन्न दायित्वों के लिए कुल 30 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह घोषणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी राजे, संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया, जिला प्रभारी अभिषेक जायसवाल तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा के मार्गदर्शन में की गई है। घोषित जिला कार्यकारिणी में श्रीमती सरिता शर्मा, श्रीमती अंजुला नामदेव, श्रीमती रंजना सिंह, श्रीमती राजी शर्मा एवं श्रीमती मधु श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं श्रीमती पुष्पा द्विवेदी एवं श्रीमती छाया गुप्ता को जिला महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा श्रीमती मौसमी केवट, श्रीमती रानी सिंह, श्रीमती नीलम पटेल, श्रीमती रेखा त्रिपाठी एवं श्रीमती सुजाता गुप्ता को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्रीमती अंजना गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती शशि तोमर को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन के प्रचार-प्रसार और मीडिया संबंधी दायित्वों के लिए श्रीमती सपना सक्सेना को मीडिया प्रभारी तथा श्रीमती रिचा मजूमदार को सह-मीडिया प्रभारी बनाया गया है। श्रीमती बेला राजोरे को कार्यालय मंत्री एवं श्रीमती रचना श्रीवास्तव को सह कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में श्रीमती रागिनी गुप्ता को सोशल मीडिया प्रभारी तथा श्रीमती रेखा पटेल को सह सोशल मीडिया प्रभारी, श्रीमती ज्योति कुशवाहा को आईटी विभाग प्रभारी एवं श्रीमती ज्योति मिश्रा को सह आईटी विभाग प्रभारी बनाया गया है। श्रीमती रश्मि पाठक को नीति शोध प्रभारी तथा श्रीमती सुखवंती मारको को सह नीति शोध प्रभारी, श्रीमती शीला तिवारी को प्रशिक्षण प्रभारी एवं श्रीमती वृंदा नरजाले को सह प्रशिक्षण प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं श्रीमती अमिता जायसवाल को ‘मन की बात’ प्रभारी तथा श्रीमती निशा गौतम को सह ‘मन की बात’ प्रभारी बनाया गया है। श्रीमती सुभद्रा गुप्ता को लाभार्थी प्रमुख तथा श्रीमती शशि साहू को सह लाभार्थी प्रमुख का दायित्व दिया गया है। नई जिला कार्यकारिणी में संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां देकर महिला कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का अवसर दिया गया है। माना जा रहा है कि नई टीम आगामी दिनों में महिला मोर्चा के संगठन विस्तार, जनसंपर्क, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा पार्टी की विभिन्न गतिविधियों को जमीनी स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम चतुर्वेदी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 

उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेगी। वहीं महिला मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी के गठन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Previous Post Next Post