एकल नल-जल योजनाओं को पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

एकल नल-जल योजनाओं को पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश 


Junaid Khan - शहडोल। 13 अगस्त 2026 कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने जिले में जल जीवन मिशन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित समूह एवं एकल नल-जल योजनाओं के प्रगति, योजनाओं से प्राप्त हो रहे परिवारों की संख्या, जल कर वसूली की समीक्षा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री एसएल धुर्वे, महा प्रबंधक जल जीवन मिशन, सहायक यंत्री एवं उप यंत्री उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 816 ग्राम हैं जिनमें से 636 ग्रामों में एकल नल-जल योजना के माध्यम से तथा जल जीवन मिशन की 04 योजनाओं के माध्यम से ब्यौहारी एवं गोहपारू जनपद पंचायत के ग्रामों में पेयजल आपूर्ति की जा रही है। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री पीएचई को निर्देश दिए कि एकल नल-जल योजना के 94 कार्य जो समय सीमा में पूर्ण नहीं हुए है। उनके ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड किया जाए। साथ ही जो योजनाएं पूरी हो गई हैं, उनके कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र जारी करें। साथ ही योजना के माध्यम से हर-घर तक शुद्ध पेयजल पहुुचाना सुनिश्चित करें। योजना में प्रावधानित कनेक्शनों में से कितने कनेक्शन अब तक नहीं किए गए हैं की जानकारी योजनावार तैयार करें। योजनाओं का हस्तांतरण प्रमाणीकरण के बाद ही किया जाए। साथ ही जल कर वसूली की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Previous Post Next Post