संयुक्त सचिव ने गौशाला एवं कोदो कुटकी प्रोसेसिंग यूनिट का किया निरीक्षण

संयुक्त सचिव ने गौशाला एवं कोदो कुटकी प्रोसेसिंग यूनिट का किया निरीक्षण


Junaid Khan - शहडोल। 19 अगस्त 2026- भारत सरकार की संयुक्त सचिव श्रीमती प्रियंका दास ने आज जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम चुनिया एवं पंचगाव में संचालित कोदो कुटकी प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया। संचालित कोदो प्रोसेसिंग यूनिट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने यूनिट संचालकों से कोदो की खरीदी, प्रोसेसिंग, तैयार उत्पाद, बाजार व्यवस्था एवं इससे होने वाले लाभ की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कोदो के उत्पादन से लेकर प्रसंस्करण एवं विपणन तक की पूरी प्रक्रिया को समझा तथा स्थानीय स्तर पर कोदो आधारित गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा की। इसी प्रकार संयुक्त सचिव ने जनपद पंचायत बुढार के ग्राम विक्रमपुर में संचालित गौषाला एवं डेयरी का निरीक्षण किया। उन्होंने गौषाला संचालक से दुग्ध उत्पादन, अर्जित होने वाली आय, मवेषियो एवं दुग्ध विक्रय आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री षिवम प्रजापति सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post