विश्वविद्यालय की समस्याओं को लेकर छात्र छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

विश्वविद्यालय की समस्याओं को लेकर छात्र छात्रों ने सौंपा ज्ञापन


Junaid Khan - शहडोल। पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त विभिन्न छात्रहित से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर छात्र प्रतिनिधि सुहैल आलम के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने विश्वविद्यालय में सामने आ रही विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान की मांग की। छात्र प्रतिनिधि सुहैल आलम ने कहा कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण होना आवश्यक है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि ज्ञापन में उल्लेखित समस्याओं का एक सप्ताह के भीतर निराकरण किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस दौरान छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षा एवं छात्र सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन को गंभीरता से पहल करनी चाहिए। छात्र प्रतिनिधि ने आश्वस्त किया कि छात्रहित से जुड़े मुद्दों को आगे भी मजबूती से उठाया जाता रहेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से अखिल चौधरी, ओमकार द्विवेदी, वंश निगम, रवि गुप्ता, अना फातिमा, शुभ तिवारी, इंद्रजीत सेन, विक्रांत सिंह, ऋषभ ठाकुर, राज मिश्रा, देवेंद्र श्याम, अजित यादव, रुक्मणी माझी, कौसर मंसूरी, आकृति गौतम, रिंकी मरावी, हसीना देवी, श्रेयांश त्रिपाठी, प्रियांशु कुशवाहा, राधा मिश्रा, दुर्गा मिश्रा, पुष्पा केवट सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। छात्रों ने प्रशासन से मांग की कि छात्रहित में सकारात्मक पहल करते हुए सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Previous Post Next Post