जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,जिला न्यायालय, जिला अधिवक्ता संघ एवं दक्षिण वन मंडल के संयुक्त समन्वय से निपनिया बीट में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,जिला न्यायालय, जिला अधिवक्ता संघ एवं दक्षिण वन मंडल के संयुक्त समन्वय से निपनिया बीट में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित 



Junaid Khan - शहडोल। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जबलपुर एवं माननीय म.प्र. उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शहडोल श्री काशीनाथ सिंह की गरिमामयी अध्यक्षता एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अर्पणा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में दक्षिण वन मंडल, शहडोल के निपनिया बीट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय, जिला अधिवक्ता संघ एवं दक्षिण वन मंडल के संयुक्त समन्वय से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला न्यायालय से विशेष न्यायाधीश एस.टी.-एस.सी. एक्ट श्रीमती दीपाली शर्मा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री विवेक शर्मा, श्री कमलेश कुमार कोल, श्री के.पी. सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री राजेंद्र सिंह सिंगार, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सीता शरण यादव, श्रीमती अदिति कुमार शर्मा, श्रीमती प्रीति सिंह बघेल, श्री अरविंद मीना, श्रीमती अभिसारिका महुने, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती स्वेता परते तिवारी एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री देवेंद्र सिंह परस्ते सहित जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री राकेश सिंह बघेल, उपाध्यक्ष श्री सतीश पाठक एवं सचिव श्री अनिल तिवारी उपस्थित रहे। वन विभाग के दक्षिण वन मंडल से डीएफओ सुश्री श्रद्धा पंद्रे (भावसे), वनमंडल अधिकारी दक्षिण शहडोल, श्री संतोष कुमार शुक्ला (रावसे), उपवनमंडल अधिकारी सोहागपुर, श्री विनायक कुमार गौतम, वन परिक्षेत्र अधिकारी शहडोल, श्री श्रीप्रकाश शुक्ला, परिक्षेत्र सहायक बड़खेड़ा, श्री राजेन्द्र तिवारी, बीटगार्ड निपनिया, श्री विजय कुमार प्रजापति, बीटगार्ड बड़ाखेड़ा, श्री इंद्रमणि तिवारी, बीटगार्ड श्यामडीह, श्री सुरेश कुमार बैगा, बीटगार्ड जमई, श्री गणेश सिंह, प्रबंधक प्राथमिक लघु वनोपज समिति पटासी, श्री देवलाल बैगा, अध्यक्ष ग्राम वन समिति निपनिया तथा निपनिया के शासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उल्लास जॉय एंड टुगेदर’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित न रहकर वृक्षों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं प्रकृति के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को जागृत करना रहा। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री काशीनाथ सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधे की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने सभी उपस्थितजनों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए। कार्यक्रम में विद्यालयीन छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, जल एवं वन्यजीव संरक्षण तथा हरित पर्यावरण के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया। बच्चों को यह संदेश दिया गया कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, सुरक्षित पर्यावरण और बेहतर भविष्य का आधार बनेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने न्यायपालिका, विधिक सेवा संस्थान, अधिवक्ता समुदाय, वन विभाग एवं आमजन के मध्य सामुदायिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति साझा प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया। अंत में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले वन विभाग, जिला अधिवक्ता संघ, न्यायिक अधिकारियों, विद्यालयीन छात्र-छात्राओं एवं समस्त उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Previous Post Next Post