माता शबरी कन्या परिसर में छात्राओं की शिकायतों पर कलेक्टर ने बिठाई जांच

एसडीएम सोहागपुर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित, कलेक्टर ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट 


Junaid Khan - शहडोल। 19 अगस्त 2026 जिले के ग्राम कंचनपुर स्थित माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में छात्राओं द्वारा भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं साफ-सफाई सहित बुनियादी सुविधाओं को लेकर की गई शिकायतों को कलेक्टर ने गंभीरता से लिया है। शिकायतों के पर कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने तत्काल जांच के निर्देश देते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति को मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति की जांच कर तीन दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच समिति की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग करेंगी। समिति में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अतुल चौधरी तथा नायब तहसीलदार सोहागपुर सुश्री अंकिता द्विवेदी सदस्य के रूप में शामिल हैं।

Previous Post Next Post