मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविरों में पहुंच कर आमजन समस्याओं का करायें निराकरण-कलेक्टर

07 अगस्त को सोहागपुर जनपद के 12 क्लस्टरों में आयोजित होंगे शिविर


Junaid Khan - शहडोल। 06 अगस्त 2026- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले में आयोजित किए जा रहे जन विश्वास शिविरों का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा। यदि किसी नागरिक को राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, श्रम, कृषि, महिला एवं बाल विकास अथवा अन्य किसी विभाग से संबंधित समस्या है, तो वह आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर उसका समाधान प्राप्त कर सकते हैं। जन विश्वास शिविर शासन और जनता के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। अतः सभी नागरिक इन शिविरों का अधिकतम लाभ उठाएं तथा अपने परिवार, पड़ोसियों एवं अन्य लोगों को भी इसमें सहभागिता हेतु प्रेरित करें। जनपद पंचायत सोहागपुर में मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले शिविरों की नोडल अधिकारी एसडीएम सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग तथा सहायक नोडल अधिकारी सीईओ जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा, तहसीलदार सोहागपुर श्री दीपक पटेल, नायब तहसीलदार वृत्त कंचनपुर सुश्री अंकिता द्विवेदी, नायब तहसीलदार वृत्त सिंहपुर श्री श्यामलाल मोगरे, नायब तहसीलदार वृत्त अमरहा श्री कुवारे लाल पनिका होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 07 अगस्त 2026 को क्लस्टर अमरहा के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन अमरहा में शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें अमरहा, केहरा, पतखई, बमुरा, भमहरा, भानपुर एवं मड़वा ग्रामों को शामिल किया गया है। शिविर के लिए अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी म.बा.वि. श्री अखिलेश मिश्रा एवं श्री प्रदीप द्विवेदी सहायक आपूर्ति अधिकारी को संबंधित अधिकारी के रूप में नामांकित किया गया है। क्लस्टर ककरटी अंर्तगत ग्राम पंचायत भवन में ककरटी में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें करकटी, खन्नाथ, छिरहटी, धमनीकला, सरईकापा एवं सिरौजा के लिए शिविर लगेगा। यहां श्री प्रतीक खरे, कार्यपालन यंत्री, जलसंसाधन संभाग क्र. 2 शहडोल एवं श्री विवेक तिवारी एसडीओ पीएचई संबंधित अधिकारी रहेंगे। क्लस्टर खैरहा अंर्तगत ग्राम पंचायत भवन खैरहा में शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खैरहा, कठौतिया, सामतपुर, सारंगपुर, हर्दी-32 एवं करुआताल ग्रामों के लिए शिविर आयोजित होगा। यहां श्री रमाकांत पाण्डेय ईई पीआईयू, श्री एस.एल. धुर्वे ईई पीएचई, श्री आनंद राय सिन्हा एसी ट्रायबल एवं श्री डी.के. अहिरवार जिला योजना अधिकारी संबंधित अधिकारी हैं। छतवई ग्राम पंचायत भवन में आयोजित शिविर में छतई, नरवार, पटासी, बरूका, बिजौरी एवं पिपरिया के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। यहां श्री भागीरथी लहरे (प्रभारी आपूर्ति अधिकारी), श्री शैलेन्द्र विश्वकर्मा जीएम डीआईसी शहडोल एवं श्रीमती सावित्री भगत जिला आबकारी अधिकारी उपस्थित रहेंगे। धुरवार ग्राम पंचायत भवन में आयोजित शिविर में कोटमा, गोरतरा, चांपा, धुरवार, नवलपुर एवं हर्दी-77 ग्रामों को शामिल किया गया है। शिविर के लिए श्री शुभम शर्मा कार्यपालन यंत्री आरईएस, श्री अमरनाथ सिंह डीपीसी जिला शिक्षा केन्द्र एवं श्री राहुल शाण्डिल्य खनिज अधिकारी संबंधित अधिकारी हैं। इसी क्रम में पचगांव ग्राम पंचायत भवन में आयोजित शिविर में पचगांव, ऐताझर, खोल्हाड़, चुनिया, झगरहा, दूधी एवं सिंदूरी के लिए शिविर आयोहित होगा। यहां श्री अनुराग पटेल सहायक संचालक कृषि, श्री नीरज गर्ग सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा श्री संतोष कुमार यादव संबंधित अधिकारी हैं। बण्डीखुर्द ग्राम पंचायत भवन में आयोजित शिविर में अरझुला, खोह, देवगवां, धनौरा, बण्डीखुर्द, बेम्होरी एवं लखबरिया के ग्रामीणों के लिए शिविर आयोजित होगा। यहां अपर कलेक्टर श्रीमती मिनिषा भगवती पाण्डेय, श्री जितेन्द्र कुमार कार्यपालन अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. शहडोल एवं श्री के.एस. यादव उपसंचालक कृषि विभाग शहडोल संबंधित अधिकारी हैं। बरतरा ग्राम पंचायत भवन में आयोजित शिविर में उधिया, गोपालपुर, चिटुहला, नरगी, बरतरा एवं विक्रमपुर ग्रामों को शामिल किया गया है। यहां डॉ. शशिप्रभा पाण्डेय जिला आयुष अधिकारी एवं डॉ. अशोक कुमार सिंह उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं संबंधित अधिकारी हैं। मझगवां ग्राम पंचायत भवन में आयोजित शिविर में केलमिनिया, कल्याणपुर, खम्हरिया कला, जुगवारी, पठरा, बंधवावाड़ा एवं मझगवां ग्रामों के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। यहां सुश्री प्रज्ञा मरावी, सहायक संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग तथा श्री अतुल चौधरी जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल संबंधित अधिकारी हैं।

मैक़ी ग्राम पंचायत भवन में आयोजित शिविर में खेतौली, देवगवां, पोगरी, मैकी, श्यामडीहखुर्द, सेन्दुरी एवं भर्री ग्रामों को शामिल किया गया है। शिविर के लिए डॉ. राजेश मिश्रा सीएमएचओ शहडोल, श्री देवन सिंह मरकाम ईई पीडब्ल्यूडी एवं श्री अभय सिंह उपायुक्त सहकारिता विभाग संबंधित अधिकारी हैं। लालपुर ग्राम पंचायत भवन में आयोजित शिविर में कंचनपुर, छाता, जमुई, धनपुरा, लालपुर एवं हर्दी ग्रामों के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। यहां श्रीमती सावित्री भगत जिला आबकारी अधिकारी एवं श्री अजय सिंह डीपीएम एनआरएलएम संबंधित अधिकारी हैं। सिंहपुर ग्राम पंचायत भवन में आयोजित शिविर में जोधपुर, पड़मनियाकला, पड़मनियाखुर्द, बोड़री, मिठौरी, सिंहपुर एवं हर्राटोला ग्रामों को शामिल किया गया है। यहां श्री रजुल नामदेव पीएमजीएसवाय एवं श्री ए.के. श्रीवास्तव एसडीओ पीएचई संबंधित अधिकारी रहेंगे। जन-विश्वास शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं, सेवाओं एवं विभागीय सुविधाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी समस्याओं एवं आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही की जाएगी। संबंधित ग्रामों के नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित शिविर स्थल पर पहुंचकर शासन की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

Previous Post Next Post