चोरी किया गया बर्तन, घटना में प्रयुक्त ताला तोड़ने के औजार एवं मोटर सायकल जप्त
Junaid Khan - शहडोल। श्रीमान पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान जगनाथ मरकाम एवं श्रीमान एसडीओपी श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र का रात्रि में ताला तोड़कर चोरी करने वाले 03 आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 05.08.2026 को आंगनबाड़ी केन्द्र भरियाटोला सकरा की कार्यकर्ता मंती बैगा पिता श्री मुन्ना बैगा उम्र 31 वर्ष निवासी पटेल मोहल्ला सकरा थाना कोतवाली अनूपपुर ने दिनांक 25.07.2026 से दिनांक 27.07.2026 की रात्रि में आंगनबाड़ी केन्द्र में लगे शासकीय एल.ई.डी. टी.वी. एल.जी. कंपनी की, पानी के लिए लगाये गये शासकीय आरो तथा बर्तन व वजन करने की मशीन को कोई अज्ञात चोर चोरी कर के ले गया है। रिपोर्ट करने पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 454/26 धारा 331(4), 305(e) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया। विवेचना दौरान संदेहियो की तलास पतारसी की गई विश्वसनीय मुखबिरो की सूचना पर से दिनांक 06.08.2026 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक संजय अशोक एक्का के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक शिवशंकर प्रजापति, प्रधान आरक्षक महेन्द्र राठौर, आरक्षक अब्दुल कलीम, आरक्षक सोनू यादव, महिला आरक्षक अंकिता सोनी, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार, प्रधान आरक्षक पंकज मिश्रा की टीम के द्वारा आरोपी गोलू उर्फ आकाश बैगा पिता बसन्त बैगा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पटनाकला थाना चचाई जिला अनूपपुर, अजय बैगा पिता समयलाल बैगा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम पटनाकला थाना चचाई जिला अनूपपुर, दद्दा बैगा पिता गंगा बैगा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पटनाकला थाना चचाई जिला अनूपपुर को गिरफ्तार कर आरोपीगणो से चोरी गया 02 नग स्टील की थाली, 02 चम्मच, 01 स्टील का डिब्बा तथा घटना में ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की राड व घटना में प्रयुक्त दो मोटर सायकल MP18 ZE 6489, MP18ZC8848 को जप्त किया गया है। पूछताछ पर आरोपीगणो द्वारा बताया गया कि अपने अन्य साथी सानू बैगा, विकाश उर्फ विक्कू बैगा व मिथुन चौधरी के साथ मिलकर दो मोटर सायकलो से आंगनबाड़ी केन्द्र सकरा पहुंचकर लोहे की राड से आंगनबाड़ी केन्द्र का ताला तोड़कर टी.वी. आरो, वजन करने की मशीन व बर्तन चोरी करना बताये तथा टी.वी., आरो व वजन करने की मशीन फरार हमारे सहआरोपियो के पास होना बताये। प्रकरण के अन्य आरोपियो सानू बैगा, विकाश उर्फ विक्कू बैगा व मिथुन चौधरी की तलाश की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियो को गिरफ्तार कर बाकी चोरी का सामान बरामद किये जावेंगें।
