कलेक्टर द्वारा स्कूली बच्चों का आधार अपडेशन, नामांकन, साइकल वितरण तथा पुस्तक वितरण की समीक्षा
Junaid Khan - शहडोल। 26 अगस्त 2026 कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने स्कूली बच्चों के आधार अपडेशन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि स्कूलवार कार्यक्रम तैयार कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें। इसी तरह स्कूलों में शेष बचे बच्चों के नामांकन तथा साइकल वितरण एवं पुस्तक वितरण की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में ई-केवायसी की समीक्षा करते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी खांड़ को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि प्रतिदिन हर पटवारी के कार्यों की समीक्षा करें तथा लक्षित कार्य पूर्ण नहीं होने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिले में रासायनिक उर्वरक ई-विकास पोर्टल के माध्यम से कराने के निर्देश सहकारिता एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए। उप संचालक कृषि द्वारा बताया गया कि जिले में रासायनिक उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कलेक्टर ने संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता राशि का वितरण शीघ्र कराने के निर्देश संबंधित सीईओ जनपद पंचायत तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, एसडीएम जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह, एसडीएम श्रीमती अमृता गर्ग, एसडीएम ब्योहारी सुश्री अर्चना मिश्रा, एसडीएम जैतपुर श्री दीपक मंडावी, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, श्री अंकित ऊके सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
