साप्ताहिक जनसुनवाई में लोगो की सुनी गई षिकायतें एवं समस्याएं

साप्ताहिक जनसुनवाई में लोगो की सुनी गई षिकायतें एवं समस्याएं 


Junaid Khan - शहडोल। 11 अगस्त 2026- कमिश्नर कार्यालय शहडोल में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह एवं अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त श्रीमती प्रेरणा सिंह ने शहडोल संभाग के दूर-दराज के क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह एवं अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त श्रीमती प्रेरणा सिंह ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों की ओर आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री जे.पी. यादव, संयुक्त आयुक्त सहकारिता, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री राकेश खरे सहित अन्य विभागों के संभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post Next Post