पुलिस अधीक्षक को तिलक लगाकर छात्राओं ने बांधी राखी
Junaid Khan - शहडोल। 27 अगस्त 2026 भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के पवित्र पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर महर्षि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने छात्राओं के स्नेह एवं आत्मीयता के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत, लगन एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Tags
SHAHDOL
