रक्षाबंधन पर जिला जेल शहडोल में बहनों को मिलेगी विशेष मुलाकात की सुविधा
Junaid Khan - शहडोल। 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जिला जेल शहडोल में निरुद्ध बंदियों को उनकी बहनों से विशेष मुलाकात कराई जाएगी। इस संबंध में जेल अधीक्षक, जिला जेल शहडोल श्री भास्कर पाण्डेय ने बताया है कि 28 अगस्त 2026 को प्रातः 08 बजे से दोपहर 03 बजे तक रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में बहनों को जेल में निरुद्ध अपने बंदी भाइयों से विशेष मुलाकात कराई जाएगी। मुलाकात के दौरान आने वाले बहन-भाई अपने साथ केवल राखी एवं रूमाल लेकर आ सकेंगे। इसके अतिरिक्त फल, मिठाई, नारियल एवं अन्य वैध सामग्री जेल की कैंटीन से क्रय की जा सकती है। घर से लाई गई किसी भी प्रकार की सामग्री किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। जेल प्रशासन ने सभी संबंधित परिजनों से निर्धारित निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है, ताकि रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुलाकात की प्रक्रिया व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
