स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण

महात्मा गांधी स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह 


Junaid Khan - शहडोल। 12 अगस्त 2026- स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह महात्मा गांधी स्टेडियम, शहडोल में प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जाएगा। मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। ध्वजारोहण के पश्चात परेड का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्वक मनाने के लिए समारोह स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Previous Post Next Post