स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओ को किया गया सम्मानित
Junaid Khan - शहडोल। 15 अगस्त 2026- स्वाधीनता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय शहडोल के महात्मा गंाधी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा संचालित हायर सेकेण्ड्री एवं हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा वर्ष 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओ को समारोह के मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल द्वारा सम्मानित किया गया। कक्षा12 वीं परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अशासकीय ज्ञानोदय उत्तर माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन कुमारी माही मिश्रा, अशासकीय सेंट जूड्स क्रिश्चियन मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल की कुमारी मान्यता साहू, शासकीय सांदीपनि बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयसिंहनगर कुमारी दीक्षा मिश्रा, अशासकीय टाइम्स पब्लिक स्कूल शहडोल कुमारी निशिका गुप्ता, अशासकीय भारतीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्यौहारी ऋषभ पांडे को सम्मनित किया गयां। इसी प्रकार कक्षा 10 वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्यौहारी के योगेंद्र सिंह परमार, अशासकीय सेंट्रल एकेडमी शहडोल की कुमारी श्रेया साहू, नेहा सिंह, अशासकीय भारतीयम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्यौहारी कुमारी आर्यिका नामदेव, हर्षिल गुप्ता, कुमारी अपेक्षा गुप्ता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाणसागर की कुमारी अनामिका कुशवाहा, अशासकीय ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन कुमारी अरायना गुप्ता को सम्मानित किया गया। शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल तिखवा की छात्रा कुमारी रोशनी सिंह टेकाम को राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 50 हजार रूपए एवं प्रामण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
